फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cultural activity organized

Sant Kabir Nagar News: मानवता का पाठ पढ़ाती है श्रीमद्भागवत कथा

Sat, 10 Jun 2023 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
cultural activity organized
संतकबीरनगर। पौली क्षेत्र के गागरगाड में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार को पंडित कृष्ण देव जी ने संगीतमयी कथा का रसपान कराते हुए कथा के महात्म को बताया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत के प्रत्येक प्रसंग से हमें मानवता की शिक्षा मिलती है। हमारा जीवन किस मार्ग पर चले जिससे हमें परम लक्ष्य की प्राप्ति हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव को मानवता ही नहीं बल्कि मानवता के साथ-साथ वैष्णवता और भगवत भक्ति की शिक्षा देकर ऐसी पात्रता दे देती है कि मानव समाज में एक आदर्श मानव बन जाता है। कथा प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने बताया कि श्री शुकदेव जी ने जन्म लेते ही घर से वन की राह पकड़ ली। वन में जाकर भगवान की आराधना में लीन हो गए, ऐसी आराधना से भागवत और भगवान दोनों प्राप्त हो गए।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य यजमान रामउजागिर यादव, राजू यादव, रामचंद्र, रामचेत, मंगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed