फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cultural activity

मिलजुल कर मनाएं बकरीद : डीएम

Tue, 27 Jun 2023 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
cultural activity
संतकबीरनगर। बकरीद को देखते हुए मंगलवार को डीएम संदीप कुमार और एसपी सत्यजीत गुप्त ने धर्मसिंहवा के मुसहरा कला में पैदल मार्च किया। इस दौरान लोगों से बकरीद का त्योहार शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील की।
विज्ञापन

डीएम संदीप कुमार ने कहा कि बकरीद का पर्व है। इसे सभी लोग मिलजुल कर मनाएं। किसी प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत न करें। कानून व्यवस्था बनाए रखने में शासन-प्रशासन की मदद करें। किसी प्रकार की अफवाह एवं भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें, तथा अफवाह फैलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को दें, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों को विश्वास दिलाया गया कि स्थानीय पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्णत: कटिबद्ध है। इसी तरह से मेंहदावल कस्बे में सीओ अंबरीश भदौरिया और एसओ रविंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिसबल ने नगर पंचायत के सीएचसी तिराहा, ठाकुरद्वारा, अंजहिया बाजार, उत्तर पट्टी, नायक टोला, मां नगर वाली मार्ग समेत कई स्थानों पर पैदल मार्च करते हुए लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैदल मार्च कर रहे पुलिसकर्मियों ने बकरीद पर्व पर शांतिपूर्ण ढंग से भाईचारे के साथ त्योहार को मनाने की अपील की। पर्व के दौरान अफवाह फैलाने वालों तथा असामाजिक तत्वों की सूचना पुलिस को देने की भी अपील की। इस दौरान एसआई लालजी यादव, संजीव यादव, नवतेज सिंह, अमित सिंह, बृजेश सिंह, विजय सिंह, आलोक मणि, राधेश्याम यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed