फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   young men crushed under bus, dead

रोडवेज बस की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 16 Jun 2016 11:10 PM IST
ब्यूूूराो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूूूराो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Thu, 16 Jun 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
young men crushed under bus, dead
हादसा - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मेंहदावल बाईपास ओवर ब्रिज के पश्चिमी छोर पर गुरुवार को रोडवेज की बस से उतरते समय पहिए के नीचे दब जाने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान लोगों ने बड़ी सरौली गांव निवासी सोनू गुप्ता के रुप में की।
विज्ञापन


सूचना पर पीड़ित परिजन भी मौके पर पहुंच गए। करीब आधे घंटे तक एक साइड में हाईवे जाम रहा। बाद में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए भीड़ को हटाया, तब जाकर रास्ता साफ हुआ।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के बड़ी सरौली गांव निवासी 22 वर्षीय सोनू गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता मेंहदावल बाईपास पर खड़े होकर वहां रुकने वाली रोडवेज की बसों में भुट्टा बेचता था। गुरुवार की शाम चार बजे के करीब गोरखपुर से बस्ती की तरफ जा रही रोडवेज की एक बस जैसे ही मेंहदावल बाईपास पर रुकी, वैसे ही वह भुट्टा बेचने के बस में चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को उतारने के बाद रोडवेज की बस चल दी, लेकिन भुट्टा बेचने चढ़ा युवक नीचे नहीं उतर पाया। कुछ दूर आगे रोडवेज की बस की गति मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज के पश्चिमीछोर पर जैसे ही कम हुई, वैसे ही सोनू उतरने का प्रयास किया। उसी दौरान पैर लड़खड़ा जाने से वह सड़क पर गिरा और बस का पिछला पहिया उसके ऊपर चढ़ गया।

बस युवक को कुचलते हुए गुजर गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोगों के साथ राहगीरों की भीड़ जुट गई, लेकिन तब तक रोडवेज का चालक तेजी के साथ बस को लेकर बस्ती की तरफ भाग निकला। खबर पर पीड़ित परिजन और उसके गांव के काफी लोग घटना स्थल पर जमा हो गए।


भीड़ अधिक होने से हाईवे एक साइड में जाम हो गया। खबर पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर भीड़ को हटाया। उसके बाद जाम हटा और आवागमन शुरू हुआ। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह के मुताबिक पूछताछ में पता चला कि युवक बस से हड़बड़ी में उतरने के प्रयास में पहिए के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिजन की तरफ से तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed