{"_id":"5717b5cd4f1c1bb40f8b4597","slug":"young-man-killed-from-the-sticks","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे युवक को लाठी से पीट मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसे युवक को लाठी से पीट मार डाला
sant kabir nagar
Updated Wed, 20 Apr 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
बस्ती जिले के भुसुड़ा गांव में मंगलवार रात गलत नीयत से घर में घुसे युवक ने टोकने पर गृहस्वामी पर चाकू से हमला कर दिया। बचाव में गृहस्वामी और उसके बेटे ने सब्बल और लाठी से पीटकर उसे बाहर फेंक दिया। बाद में उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के दोनो कुंइया गांव के अब्दुल्लाह (35) के नाजायज संबध श्रीपाल मौर्य की पत्नी से थे। वह मंगलवार रात को उससे भुसुड़ा हनुमानगंज गांव मिलने गया था। जब वह घर में कूदा तो श्रीपाल जग गया। उसने टोका तो अब्दुल्लाह ने चाकू से श्रीपाल पर वार कर दिया। जिससे श्रीपाल जख्मी हो गया।
शोर सुनकर श्रीपाल का विकलांग बेटा रामजी मौर्य आ गया। पिता की जान खतरे में देख उसने अब्दुल्लाह पर सब्बल से वार कर दिया। इससे वह गिर पड़ा, दोनों ने उसे मरा समझकर घर के बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन
घटना का पता लगने पर अब्दुल्लाह के घरवाले पहुंचे और उसे सीएचसी रुधौली ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने श्रीपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। एसपी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से छानबीन की जा रही है।