फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Vehicle thief arrested six members of the gang

वाहन चोर गैंग के छह सदस्य गिरफ्तार

Sun, 17 Apr 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sun, 17 Apr 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Vehicle thief arrested six members of the gang
वाहन चोर गैंग के छह सदस्य गिरफ्तार। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 कोतवाली और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने रविवार को बघौली के पास से अंतर्राष्ट्रीय वाहन चोर गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी की चार बाइक, 12 बोर का कट्टा कारतूस और चार मोबाइल बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों में दो नेपाल के, दो महराजगंज जनपद के और एक- एक फैजाबाद और बस्ती के निवासी है। गैंग के सदस्य बस्ती, फैजाबाद, संतकबीरनगर से बाइकों को चुराने के बाद उसे नेपाल में खपा देते थे। 
विज्ञापन

एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने पत्रकार वार्ता में बताया कि शनिवार को पीड़ित प्रभु शंकर पाठक ने कोतवाली पुलिस को अपनी बाइक गोलाबाजार से चोरी होने की सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ वाहन चोरी का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और घटित घटनाओं के पर्दाफाश के लिए कोतवाल और सर्विलांस टीम को कड़े निर्देश दिया था। रविवार को कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह, चौकी इंचार्ज गोला राजकुमार यादव, चौकी इंचार्ज औद्योगिक नगर जे एन तिवारी बनकटिया तिराहे के पास मौजूद थे। उसी बीच सर्विलांस टीम प्रभारी धर्मेंद्र तिवारी भी सहयोगियों के साथ वहां पहुंच गए। आगे बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी की बाइकों के साथ बघौली होते हुए महराजगंज की तरफ जा रहे है। पुलिस टीम ने घेरेबंदी करके बघौली के पास से चार बाइकों से रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पकड़े गए लोगों की पहचान निन्ही उर्फ अरविंद निषाद निवासी दरावगंज थाना कैंट जनपद फैजाबाद, नाटे उर्फ श्री निषाद निवासी चंपबलिया थाना छावनी बस्ती, दिलीप साहनी और आलम गिर अंसारी निवासी गण पडऱी थाना और जनपद नवलपसारी नेपाल, बाबू लाल उर्फ पुरुषोत्तम गुप्ता निवासी परामपुर थाना निचलौल जनपद महराजगंज और छोटेलाल केवट निवासी बेलवा थाना ठूंठीबारी जनपद महराजगंज के रुप में हुई। तलाशी मे निन्ही उर्फ अरविंद के पास से 12 बोर का कट्टा व कारतूस मिला। पकड़े गए लोगों के पास से चार मोबाइल भी मिले हैं। पूछताछ में सभी आरोपियों ने बताया कि बरामद बाइकें चोरी की है। गोला बाजार से बरामद बाइक को चुराने की बात स्वीकर की। इसके अलावा बस्ती, फैजाबाद, संतकबीरनगर और आस-पास के जनपदों से सरकारी कार्यालयों, रोडवेज आदि भीड़भाड़ वाली जगहों से बाइकों की चोरी करते है। चुराए गई बाइकों को नेपाल के पकड़े गए साथियों की मदद से बेच देते है। इनके जरिए कुछ अहम जानकारी हासिल हुई है। जिसके जरिए अभी पुलिस टीम इस दिशा में काम करेंगी। एसपी ने बताया कि पकड़े गए अंतर्राष्ट्रीय वाहन चोर के गैंग सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। एसपी ने इस गैंग को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 5000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया।     
विज्ञापन

इंसेट
  बरामद बाइकें
 हीरो होंडा स्प्लेंडर प्रो नंबर यूपी 58एफ- 405, हीरो होंडा पैशन प्रो नंबर- यूपी 53 बीएल 8273, हीरो होंडा सुपर स्पलेंडर यूपी 56 एच 0681, यामहा फ्रेजर नंबर यू पी  58 ई - 4700 हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed