फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   UP Board ः 35 copies found roadside

यूपी बोर्ड की 35 कॉपियां सड़क के किनारे मिलीं

Tue, 29 Mar 2016 11:17 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Tue, 29 Mar 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
UP Board ः 35 copies found roadside
जीव विज्ञान की 35 कॉपियां मंगलवार सुबह सांथा-नंदौर मार्ग स्थिति झुडिया पुल के पास सड़क के किनारे मिलीं। - फोटो : अमर उजाला

संतकबीरनगर में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट जीव विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र की 35 कॉपियां मंगलवार सुबह सांथा-नंदौर मार्ग स्थिति झुडिया पुल के पास सड़क के किनारे मिलीं। जानकारी मिलते ही आनन-फानन में जिला विद्यालय निरीक्षक ने टीम भेजकर कॉपियों को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन

इसकी सूचना माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव को भेज दी गई है। कॉपियां यहां कैसे पहुंची इसकी जानकारी कोई नहीं दे पा रहा है। हालांकि डीआईओएस कार्यालय इसकी जांच में जुट गया है। 

विज्ञापन


मंगलवार सुबह समाचार पत्र विक्रेता दिलीप कुमार राय अखबार बांटने के लिए सांथा-नंदौर मार्ग से जा रहे थे। अभी वह झुडिया पुल के पास पहुंचे ही थे कि सड़क के किनारे उन्हें कुछ कागज दिखे। पास जाकर उन्होंने देखा तो ये यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट जीव विज्ञान की कॉपियां थीं। देखते देखते वहां भीड़ जमा  हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर डीआईओएस कार्यालय हरकत में आया और इसकी सूचना माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव को दी गईं। उनके निर्देश पर कॉपियों को कब्जे में ले लिया गया। सभी 35 कॉपियां सहारनपुर जिले की बताईं जा रही हैं।

वहीं डीआईओएस बृजभूषण मौर्य ने बताया कि सांथा-नंदौर मार्ग पर इंटरमीडिएट जीव विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र की 35 कॉपियां मिलीं हैं। इन्हें कब्जे में ले लिया गया है। ये सभी कॉपियां सहारनपुर जिले के महराज सिंह इंटर कॉलेज गंगदासपुर (सहारनपुर) परीक्षा केंद्र की हैं। इसकी सूचना माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव को दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed