Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Wedding celebrations turn to mourning brother dies on the day of his sisters send off

औरैया: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बहन की विदाई के दिन भाई की मौत, भारी मन से पूरी की गईं रस्में

Sat, 21 Nov 2026 08:41 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 21 Nov 2026 08:41 AM IST
सार

Auraiya News: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र स्थित मौहारी गांव में बहन की शादी के दिन बड़े भाई की हृदय गति रुकने से मौत हो गई, जिससे समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। वहीं, परिजनों ने भारी गम के बीच रात करीब नौ बजे शादी की रस्में पूरी कर बेटी को विदा किया।

विज्ञापन
Auraiya Wedding celebrations turn to mourning brother dies on the day of his sisters send off
मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मौहारी गांव में शुक्रवार को एक ऐसा दुखद घटनाक्रम हुआ, जिसने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। जिस घर से बहन की डोली उठने की तैयारी थी, उसी घर से भाई की अर्थी उठने की खबर ने परिवार को झकझोर दिया। बहन की शादी के दिन बड़े भाई की हृदय गति रुकने से मौत हो गई।

विज्ञापन

भाई की मौत की खबर मिलते ही शादी समारोह में चीख-पुकार मच गई। मौहारी निवासी राजू नागर बीएसएफ में तैनात हैं। उनका बड़ा बेटा विक्रम नागर एक निजी स्कूल में शिक्षक था। चार दिन पहले अचानक दिल का दौरा पड़ने से उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। परिजनों ने उसे आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसका उपचार चल रहा था।

विज्ञापन
Trending Videos

भारी गम के बीच शादी की रस्में पूरी
इधर, शुक्रवार को राजू नागर की बेटी की शादी गांव के ही एक गेस्ट हाउस में आयोजित थी। घर में रिश्तेदारों और बरातियों का जमावड़ा लगा था। सभी बहन की शादी की खुशियों में शामिल थे। इसी बीच विक्रम की मौत की खबर पहुंचते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। भारी गम के बीच परिजनों ने रात करीब नौ बजे शादी की रस्में पूरी कर बेटी को विदा किया। भाई की मौत और बहन की विदाई के इस दुखद घटनाक्रम से पूरे गांव में शोक छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed