फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   People surrounded the police station late at night

देर रात तक थाने को घेरे रहे लोग 

Wed, 31 Aug 2016 10:59 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Wed, 31 Aug 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
People surrounded the police station late at night
पौली के चौकी इंचार्ज की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोग धनघटा थाने पर जुटने लगे। - फोटो : अमर उजाला
 महिला से घूस लेने के आरोप में भले ही पौली चौकी इंचार्ज एंटी करप्शन टीम के हाथों पकड़े गए हों, लेकिन यह बात स्थानीय लोगों के गले नहीं उतर रही। बुधवार दोपहर करीब दो बजे दरोगा पकड़ा गया। जानकारी क्षेत्र में फैली तो धनघटा थाने पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। करीब चार बजे से देर रात तक थाना भीड़ से घिरा रहा।इस दौरान कई बार तो लोगों ने एंटी करप्शन टीम के खिलाफ नारेबाजी भी की। मौके नजाकत भांपते हुए थाने पर स्वॉट टीम के साथ ही महुली थाने की अतिरिक्त फोर्स बुला ली गई। एएसपी और सीओ भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पौली ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम मिलन यादव, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि रामवृक्ष कन्नौजिया, अकबर अली, देंवेंद्र, वीरेंद्र आदि ने बताया कि दरोगा विनोद कुमार करीब दो साल से पौली चौकी पर तैनात हैं। तरह-तरह के अवैध कार्यों के लिए मशहूर हो चुकी पौली चौकी विनोद के आने के बाद अवैध धंधे और धंधेबाजों से मुक्त हो चुकी थी। इतना ही नही अपने नेतागिरी के बल पर गलत कार्यों को कराने वाले भी चौकी इंचार्ज विनोद कुमार से परेशान हो चुके थे।
विज्ञापन


पौली ब्लॉक मुख्यालय पर चौकी इंचार्ज आवास पर जब टीम ने छापेमारी की तो उस समय वह प्रमुख के कक्ष में थे। महिला से घूस मांगने और लेने का मामला लोगों के गले से नीचे नहीं उतर रहा है। सैकड़ों की संख्या में लोगों का थाने पर जुटना ऐसा ही दर्शा रहा था। देर शाम तक थाने पर जमा हुई भीड़ किसी भी कीमत पर दरोगा को जेल नहीं जाने देने पर अड़ी थी। लोगों ने कहा कि दरोगा विनोद ने अपनी कार्यशैली की बदौलत जनता के बीच में अपनी छाप छोड़ी है। साथ ही साबित किया है कि सही काम करने वालों के साथ जनता दिल से रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनघटा थाने की बत्तियां भी बुझानी पड़ीं ः थाने पर हंगामा कर रही भीड़ को थामने के लिए पुलिस ने थाना परिसर की लाइट बुझवा दी गई। इसके बावजूद रात करीब नौ बजे तक भीड़ थाना परिसर में जमा थी। भीड़ के आक्रोश को देखते हुए एंटी करप्शन की टीम भी थाने में ही जमी रही। एक बार एंटी करप्शन की टीम बाहर  जाने का प्रयास किया, लेकिन उग्र भीड़ को देख कर फिर वापस थाना के अंदर आ गई। देर रात तक भीड़ थाने के इर्द-गिर्द  जमी रही। वहीं पुलिस के अफसर भीड़ को समझाकर थाने से हटाने का प्रयास करने में जुटे रहे। लेकिन रह-रह कर आक्रोशित हो जा रही भीड़ मानने को तैयार नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed