{"_id":"6a8f3f6f08aaf096ad0b6099","slug":"three-accused-arrested-after-reaching-the-jail-premises-with-the-intent-to-commit-murder-haldwani-news-c-8-1-hld1057-822773-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हत्या करने के इरादे से जेल परिसर तक पहुंचे तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हत्या करने के इरादे से जेल परिसर तक पहुंचे तीन आरोपी गिरफ्तार
Thu, 27 Aug 2026 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के इरादे से उप कारागार परिसर तक पहुंचे ऊधमसिंह नगर के बेरिया दौलत निवासी सौरभ बाबा, दोराहा के मानव वाट और केलाखेड़ा के बांसखेड़ी का निवासी गुरुचरण उत्पल उर्फ गगन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में तीनों ने बाजपुर निवासी अराज सिंह सिद्धू की हत्या की योजना बनाने और पीछा करने की बात स्वीकार की है।
एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि मंगलवार को अराज सिंह सिद्धू ने हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि वह हल्द्वानी जेल में बंद अपने दोस्त से मिलने के लिए आए थे। तभी सौरभ बाबा, गुरुचरण उत्पल उर्फ गगन और मानव वाट एक कार से उनका पीछा करते हुए जेल परिसर तक पहुंचे। तीनों उनकी हत्या करना चाहते थे। इसके बाद पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपियों चिह्नित कर उनकी तलाश शुरू की। देर रात तीनों आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए।
एसएसपी ने बताया कि आरोपी सौरभ और गुरुचरण के खिलाफ गदरपुर थाने में हत्या, आर्म्स एक्ट, मारपीट और बलवा के तहत प्राथमिकी दर्ज है। मानव वाट पर बाजपुर थाने में हत्या, मारपीट, बलवा व धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज है। आरोपियों के एक अन्य साथी बाजपुर के गजरौला जोगीपुरा निवासी जितेंद्र सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश से जेल भेज चुकी है।