{"_id":"6a8f402745b794fe030a8e73","slug":"got-a-call-at-2-am-and-the-assistant-bank-manager-took-the-car-and-left-body-found-in-the-canal-in-the-afternoon-police-are-checking-call-details-hisar-news-c-21-hsr1005-939117-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: रात दो बजे फोन आया और कार लेकर निकल गए सहायक बैंक प्रबंधक, दोपहर बाद नहर में मिला शव, पुलिस खंगाल रही कॉल डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: रात दो बजे फोन आया और कार लेकर निकल गए सहायक बैंक प्रबंधक, दोपहर बाद नहर में मिला शव, पुलिस खंगाल रही कॉल डिटेल
विज्ञापन
हिसार। डिफेंस कॉलोनी निवासी बैंक अधिकारी विनय (38) का शव बुधवार दोपहर बाद गांव टोकस के पास सरसाना माइनर से मिला। विनय मंगलवार रात से लापता थे। परिजनों के बयान पर कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज की थी। फिलहाल पुलिस ने शव जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वीरवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पुलिस प्रवक्ता मदनलाल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। अभी हत्या या आत्महत्या को लेकर कुछ कहना जल्दबाजी होगी। विनय औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में सहायक बैंक प्रबंधक के पद पर तैनात थे। वह रात करीब दो बजे बिना किसी को बताए क्रेटा गाड़ी लेकर घर से निकले थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे।
सुबह परिजनों को सूचना मिली कि बालसमंद नहर के किनारे विनय के कपड़े और मोबाइल मिले हैं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। नहर में डूबने की आशंका पर एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। सिंचाई विभाग से संपर्क कर नहर में पानी का बहाव बंद कराया गया। करीब दो घंटे बाद पानी कम हुआ और एसडीआरएफ की छह सदस्यीय टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब तीन घंटे की तलाश के बाद शव सरसाना माइनर से बरामद हुआ।
विज्ञापन
गाड़ी की चाबी नाके पर दी
विनय ने रात को अपनी गाड़ी की चाबी पुल के नीचे कैमरी रोड नाके पर किसी व्यक्ति को दे दी थी। सुबह नहर किनारे सैर करने पहुंचे एक व्यक्ति को मोबाइल पड़ा मिला। उस पर कॉल आ रही थी। कॉल रिसीव करने पर उसे बताया कि फोन का मालिक रात से लापता है।
इसके बाद उसने नहर किनारे कपड़े और मोबाइल पड़े होने की जानकारी दी। प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि गाड़ी की चाबी देने के बाद विनय बालसमंद नहर की ओर गए।
पत्नी बोलीं-रात में किसी की कॉल आई फिर घर से निकले थे
विनय की पत्नी शालू ने बताया कि रात को उनके फोन पर किसी की कॉल आई थी। कॉल सुनने के बाद ही वह घर से निकले। जाने से पहले किसी को कुछ नहीं बताया। उन्होंने कहा कि कॉल डिटेल से पता चलेगा कि आखिरी बार उनकी किससे और क्या बात हुई थी। इसी से घटना की कड़ी जुड़ सकती है।
लाजपत नगर में है ससुराल
विनय का ससुराल लाजपत नगर में है। सूत्रों के अनुसार उनके ससुर धर्मपाल सांगा की मार्च 2020 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस समय मामला काफी चर्चित रहा था। विनय की सास उस समय गांव सुलखनी की सरपंच थीं।