{"_id":"6a8f3fb8adfdcd437d003403","slug":"vehicles-were-searched-and-suspects-were-questioned-hisar-news-c-21-hsr1005-938677-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: वाहन खंगाले, संदिग्धों से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: वाहन खंगाले, संदिग्धों से की पूछताछ
Thu, 27 Aug 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
हांसी वाहनों की जांच करते हुए पुलिसकर्मी। पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी। अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने मंगलवार मध्यरात्रि 12 बजे से बुधवार सुबह 5 बजे तक काली देवी चौक, हांसी पर विशेष जांच एवं नाकाबंदी अभियान चलाया। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की जांच के साथ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। अभियान में महिला पुलिसकर्मियों सहित 20 पुलिसकर्मी तैनात रहे।
अभियान की निगरानी डीएसपी अक्षय कुमार ने की जबकि नाका इंचार्ज इंस्पेक्टर जयवीर कुमार रहे। विशेष नाकाबंदी का उद्देश्य अपराधियों की आवाजाही पर प्रभावी रोक लगाना, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करना रहा। नाके से गुजरने वाले वाहनों की जांच के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की भी जानकारी ली गई।
एसपी विनोद कुमार के निर्देशानुसार रात्रि गश्त और नाकाबंदी को अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। पुलिस की ओर से संदिग्ध गतिविधियों, अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।