फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police keep an eye on illegal drug laboratories

Hisar News: नशे की दवाओं की अवैध प्रयोगशालाओं पर पुलिस की नजर

Thu, 27 Aug 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 27 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Police keep an eye on illegal drug laboratories
हांसी। नशीले पदार्थों या दवाओं के अवैध निर्माण और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिले के थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्जों और संबंधित पुलिस कर्मचारियों को संदिग्ध परिसरों की पहचान एवं आवश्यक कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें ऐसे स्थानों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए जहां नशीले पदार्थों के अवैध निर्माण या इससे जुड़ी गतिविधियां संचालित होने की आशंका हो।
विज्ञापन

उप जिला न्यायवादी (डीडीए) वीरेंद्र कुमार और जिला निरीक्षक सुनीता ने पुलिस अधिकारियों को संदिग्ध गतिविधियों एवं परिसरों की पहचान करने तथा ऐसी जानकारी मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल सूचित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों के अवैध निर्माण से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि को गंभीरता से लिया जाए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध परिसर की पहचान होने के बाद नियमानुसार आवश्यक अनुमति और सुरक्षा उपायों के साथ तलाशी या छापेमारी की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों से अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गश्त के दौरान सतर्कता बढ़ाने के निर्देश :
पीसीआर, राइडर और ईआरवी स्टाफ को भी गश्त के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें संदिग्ध परिसरों और गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाकर अधिकारियों तक पहुंचाने को कहा गया है। पुलिस का उद्देश्य नशीले पदार्थों के अवैध निर्माण और तस्करी से जुड़ी गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed