फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Employee dies after falling from bakery roof, had been hired just 15 days ago

Hisar News: बेकरी की छत से गिरने से कर्मचारी की मौत, 15 दिन पहले ही काम पर रखा था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Employee dies after falling from bakery roof, had been hired just 15 days ago
हिसार। पुरानी सब्जी मंडी स्थित बेकरी की छत से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से कर्मचारी उत्तराखंड निवासी 30 वर्षीय गोविंद की मौत हो गई। बुधवार सुबह बेकरी में पहुंचे राजमिस्त्री ने साथ लगते प्लॉट में कर्मचारी का शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर डोगरान मोहल्ला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सतीश ने बताया कि परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उनके बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुरानी सब्जी मंडी चौक के पास अंश नाम से बेकरी है। दुकान मालिक गगन ने बताया कि गोविंद करीब 10-15 दिन पहले ही उसकी बेकरी में काम पर लगा था। दुकान में चार-पांच कर्मचारी काम करते हैं। दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा है। कर्मचारी आमतौर पर नीचे के फ्लोर पर ही सोते हैं।
विज्ञापन

गगन के अनुसार बुधवार सुबह करीब 10 बजे मिस्त्री दुकान पर पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने साथ लगते प्लॉट में गोविंद का शव देखा। उसने बताया कि उसे जानकारी नहीं है कि मंगलवार रात गोविंद दूसरी मंजिल की छत पर कैसे पहुंचा और वहां से कैसे गिरा। गगन ने बताया कि गोविंद काम छोड़ना चाहता था और उसका फाइनल हिसाब भी कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed