फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   one dead in truck accident

ट्रक की चपेट से शख्स की मौत

Thu, 18 Aug 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
one dead in truck accident
बढ़यामाफी गांव निवासी जहीर अहमद के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
सेमरियावां। बीएमसिटी मार्ग पर सेमरियावां के पास बुधवार को ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में और उसके चालक को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन

ग्राम बढ़यामाफी निवासी जहीर अहमद पुत्र मोहम्मद यासीन (50) सुबह अपने खेत में धान की फसल देखने गए थे।

घर वापस लौटने के बाद धान की फसल में खैरा रोग लगने की दवा लेने के लिए दिन में लगभग 10 बजे साइकिल से निकले। जैसे ही सेमरियवां चौराहे पर बीएमसीटी मार्ग पर साइकिल से चढे़, तभी बस्ती की तरफ से गिट्टी लाद कर जा रही एक ट्रक ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। ट्रक का पहिया उनके पैर पर चढ़ गया। जिससे उनका पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया। सड़क पर तड़पते देख आस पास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने तत्काल उन्हें सीएचसी पर पहुंचाया। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


फैजाबाद के आगे पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों ने स्थानीय थाने पर दी। ट्रक और चालक पुलिस की हिरासत में है। परिवार वालों का रो रो कर बुरा  हाल है। इनके पीछे पत्नी के अलावा पांच लड़कियां तथा दो लड़के हैं। जिनकी देखभाल वह मेहनत मजदूरी करके करते रहे। अब पिता के न रहने की गम में पूरे परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed