फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   on man died by eating fish

मछली खाने से एक की मौत

Fri, 28 Apr 2017 12:18 AM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Fri, 28 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
on man died by eating fish
बखिरा क्षेत्र के मंझरिया पठान में बुधवार की रात सूखी मछली का चोखा खाने से एक ही परिवार में तीन लोगों की तबीयत अचानक खराब हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने बीमार लोगों को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया जहां पर एक की मौत हो गई। दो की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मंझरिया पठान गांव में इस्लाम अपने परिवार के साथ रहते है। बुधवार शाम वे बाजार से सूखी मछली लाए जिसका चोखा परिवार की महिलाओं ने बनाया। मछली को परिवार के तीन लोगों ने खाया था। जिसमें फातमा(07) पुत्री फुरकान, फुरकान(35) पुत्र इस्लाम और नोरी (12) पुत्री फुरकान की हालत देर रात काफी बिगड़ गई। आनन फानन में  परिवार के लोग बीमार लोगों को सीएचसी मेंहदावल ले गए। जहां पर फातमा पुत्री फुरकान ने दम  तोड़ दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद दो ही हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां पर गुरुवार को दिन में फुरकान की हालत में सुधार हुआ और उसे चिकित्सकों ने घर भेज दिया, जबकि नोरी का इलाज चल रहा है। फुरकान ने बताया कि बुधवार की शाम को बाजार से सूखी मछली लाए थे और उसका घरवालों ने चोखा बनाया था, उसे परिवार में सिर्फ तीन लोगों ने खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इन सभी की तबीयत खराब हो गई। आशंका है कि चोखा बनाते वक्त उसमें कोई जहरीला जानवर छिपकली या कुछ और गिर गया होगा। फुरकान ने बताया कि उसके छह बच्चे है। जिसमें दो लड़के और चार लड़कियां है। मृतक फातमा चौथे नंबर की बेटी थी। फातमा की मौत से उसकी मां सलमा और परिजनों का रो-रो कर बुुरा हाल है। वहीं सीएचसी मेंहदावल के अधीक्षक एके पांडेय ने बताया  कि प्रथम दृष्टया मामला फूड प्वाजनिंग का लग रहा है। पोस्टमार्टम में ही स्थिति साफ हो पाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed