फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ladies angered over corruption

भ्रष्टाचार और उत्पीड़न पर भड़कीं महिलाएं 

Thu, 15 Mar 2018 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Mar 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
ladies angered over corruption
उत्पीड़न रोकने के लिए थाने पहुंचीं महिला महासभा की कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
हैंसर। भारतीय महिला महासभा की सदस्यों ने गुरुवार को बाबा दानीनाथ शिवमंदिर धनघटा के परिसर में बैठक की। बैठक में जहां भ्रष्ट्राचार पर अंकुश न लगने का मुद्दा उठाया, वही पुलिस पर गरीबों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। बैठक के बाद काफी संख्या में महिलाएं थाने पर पहुंच गई और निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को न्याय देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


 भारतीय महिला महासभा के संरक्षक इंद्रमणि गौतम ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार का बोल बाला है। सरकारी योजनाओं का क्रियान्यवन ठीक से नही हो पा रहा है। सरकार गरीबों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए हर संभव उपाय कर रही है लेकिन नौकरशाही सरकार की मंशा पर पानी फेरने का काम कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि थाना हो या तहसील सभी जगहों पर गरीबों को न्याय से वंचित किया जा रहा है। महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष शीला यादव ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान करते हुए कहा कि अब महिलाएं जुर्म, अत्याचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही करेंगी। महिलाओं और गरीबों के हक पर डाका डालने वालों को संगठन सबक सिखाकर ही दम लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद महिलाएं थाने पर पहुंची जहां गोपीपुर गांव में दो भाईयों के बीच नाली विवाद को लेकर हुई मारपीट में निष्पक्ष कार्रवाई किए जाने की मांग की। पुलिस ने न्याय का भरोसा दिलाया है। रामरति गौतम, कौलपति निषाद, सुभावती, अनारी, फूलमती, दीपा, कैलाशी, भानमती, चंद्रपति आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed