{"_id":"585c1eb24f1c1b8e03e3b1cb","slug":"kotedar-and-12-accused-for-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार सहित 12 पर लूट का केस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोटेदार सहित 12 पर लूट का केस
संतकबीरनगर/ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। विकास खंड बघौली के माधोपुर गांव के लोगों ने कोटेदार के खिलाफ बृहस्पतिवार को कोतवाली और कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। गांववालों का आरोप था कि कोटेदार वितरण में मनमानी करता है। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो जाता है। आरोप था कि एक पत्रकार के साथ भी कोटेदार ने दुर्व्यवहार किया। गांववालों ने डीएम से मामले की जांच करा कर कार्रवाई की मांग की। इधर नाराज पत्रकारों ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के निर्देश के बाद कोतवाली पुलिस ने कोटेदार समेत 12 लोगों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया।
प्रदर्शन करने वालों में शामिल आरती देवी, सोना देवी, गुजराती, धर्मा देवी, ऊषा, संगीता ,शारदा, बुधना, अब्दुल रहमान, राम सहाय, ओम प्रकाश, गोरख प्रसाद, दयाराम आदि का आरोप था कोटेदार अनाज, मिट्टी तेल और चीनी का वितरण ठीक ढंग से नहीं करता है। वितरण में मनमानी का विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो जाते है। गांव में बुधवार को एक पत्रकार के साथ कोटेदार ने कुछ लोगों से मिलकर दुर्व्यवहार किया। ग्रामप्रधान राधेश्याम यादव का आरोप था कि कोटेदार वितरण करने में मनमानी करता है। ऐसा करने से रोकने पर नाराजगी जाहिर करते हुए विवाद पर आमादा हो जाता है। अनियमितता के मामले की जांच होनी चाहिए। इधर कुछ पत्रकारों ने एसपी से मुलाकात की। तेनुआमाफी गांव निवासी पीड़ित पत्रकार यज्ञ नारायन ओझा का कहना था कि उन्हें जानकारी मिली कि माधोपुर के चनवापार में सरकारी गल्ले की दुकान से वितरण ठीक ढंग से नहीं हो रहा है। वह अपने साथी राहुल श्रीवास्तव के साथ 21 दिसंबर को मौके पर गए। गांववालों से बातचीत कर ही रहे थे। उसी दौरान कोटेदार इंद्रपाल यादव मौके 10-12 लोगों के साथ पहुंच गए और उनके साथ दुर्व्यवहार किए। आरोप था कि पहचानपत्र और वीडियो कैमरा छीन लिया और उन्हें जबरियां कमरे में ले जाकर बंधक बनाकर पीटा गया और धमकी दी गई। किसी तरह कुल लोगों ने बीच बचाव किया, तब जाकर वहां से निकल पाए। एसपी हीरालाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना कराने का निर्देश दिया है। कोतवाल कमला यादव ने बताया कि पत्रकार की तहरीर के अनुसार कोटेदार और उसके 10-12 अज्ञात साथियों के खिलाफ गोलबंद होकर बंधक बनाने, पीटने, लूट और जानमाल की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।