फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accused smugglers caught with 810 grams of opium.

Shahjahanpur News: 810 ग्राम अफीम के साथ पकड़े गए तस्करी के आरोपी

Sat, 10 Oct 2026 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Accused smugglers caught with 810 grams of opium.
शाहजहांपुर। जैतीपुर थाना पुलिस टीम ने शुक्रवार की रात मुखबिर की सूचना पर बनखंडी पुलिया से पहले बरादा गौटिया जाने वाले तिराहे पर घेराबंदी की। गढि़या रंगीन थाना क्षेत्र के गांव टाटराबाद निवासी अबरार और बरेली जिले के थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के बंडिया खुर्द गांव निवासी खुशीराम को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि तलाशी में दोनों के कब्जे से 810 ग्राम अफीम बरामद की गई है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि यह माल उन्हें एक व्यक्ति ने दिया था, जिसने अपना नाम सोनू उर्फ इब्राहिम और पता बरेली बताया था। हर शुक्रवार की रात करीब 12 बजे बरेली के फतेहगंज पूर्वी चौराहे व हाईवे पुल के पास अलग-अलग लोग उन्हें माल देने के लिए आते हैं। अफीम लेकर ट्रक चालकों व अन्य लोगों को बेच देते हैं। इससे करीब 10 से 12 हजार रुपये का मुनाफा हो जाता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed