फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jewelry and cash worth lakhs stolen after breaking into a jewelry shop.

Shahjahanpur News: आभूषण की दुकान में सेंध लगाकर लाखों के जेवर और नकदी चोरी

Sat, 10 Oct 2026 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash worth lakhs stolen after breaking into a jewelry shop.
रोजा के गांव मुकरमपुर में जपनापुर निवासी मोंटी की ज्वैलरी शॉप में चोरी के बाद जांच करती पुलिस।
रोजा। थाना क्षेत्र के गांव मुकरमपुर में शुक्रवार रात आभूषण की दुकान में सेंध लगाकर चोर करीब डेढ़ किलो चांदी और 20 ग्राम सोने के आभूषण के अलावा दो हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे कर्मचारियों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जपनापुर निवासी मोंटी की मुकरमपुर में ज्वेलर्स की दुकान है। दुकान पर सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव महासिर निवासी श्याम गुप्ता और उनके ताऊ श्रीकृष्ण काम करते हैं। शुक्रवार शाम करीब छह बजे तीनों दुकान बंद कर घर चले गए। शनिवार सुबह करीब 10 बजे श्याम और श्रीकृष्ण दुकान खोलने पहुंचे। शटर उठाने पर छत के पास दीवार कटी मिली।
विज्ञापन

सूचना पर दुकान मालिक मोंटी मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सीओ सदर शुभम वर्मा, प्रभारी निरीक्षक उमेश मिश्रा और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान स्वामी के अनुसार लोहे की अलमारी से करीब डेढ़ किलो चांदी की पायल, बिछिया, खड़ुआ आदि आभूषण और 20 ग्राम सोने के पेंडल व कुंडल के अलावा दो हजार रुपये चोरी हुए हैं। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
---------------------------------

34 हजार नकद और लाखों के जेवर चोरी



जलालाबाद। गांव दुमकापुर में बृहस्पतिवार रात चोर मोनू के घर में घुस गए। चोर कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर 34 हजार 500 रुपये नकद और लाखों के जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



मोनू ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ घर के बरामदे में सो रहा था। रात किसी समय चोर घर में घुस आए और कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ दिया। चोर बक्से में रखे 34 हजार 500 रुपये, दो जोड़ी अंगूठी, दो जोड़ी झाले, कुंडल और पांच जोड़ी चांदी की पायल चोरी कर ले गए। सुबह जागने पर बक्से का ताला टूटा और सामान बिखरा देखकर चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed