फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A laborer looking for work was held captive and beaten with belts.

Firozabad News: काम की तलाश कर रहे मजदूर को बंधक बनाकर बेल्टों से पीटा

Sat, 10 Oct 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 10 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
A laborer looking for work was held captive and beaten with belts.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। काम की तलाश में चौराहे पर खड़े एक मजदूर को चार लोग अपने साथ ले गए। आरोप है कि थाना उत्तर क्षेत्र के टापा इलाके में उसे कमरे में बंधक बनाकर बेल्टों से पीटा गया। इसके बाद आरोपी उसे सुहाग नगर चौराहे पर वापस लाए और वहां भी पीटा। घटना में मजदूर को गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर जुटी भीड़ ने एक आरोपी को पकड़ लिया। तीन भाग गए।
विज्ञापन

मजदूर दाताराम के अनुसार वह सुबह सुहाग नगर चौराहे पर मजदूरी मिलने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान चार लोग उसके पास आए और अपने साथ ले गए। आरोप है कि टापा क्षेत्र में एक कमरे में बंद कर उसके साथ बेल्टों से पीटा। इसके बाद आरोपी उसे वापस सुहाग नगर चौराहे पर ले आए और दोबारा पीटा। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ ने एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि तीन अन्य भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। घटना थाना दक्षिण क्षेत्र के सुहाग नगर-हिमायूंपुर चौराहे की बताई गई है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि दो मजदूर आपस में शराब पीकर झगड़ने लगे थे। दो लोगों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed