फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Including five women injured in a road accident

सड़क हादसे में महिला समेत पांच घायल

Wed, 11 Jan 2017 11:42 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Wed, 11 Jan 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Including five women injured in a road accident
बुधवार को अलीनगर पुल के पास बाइकों की टक्कर में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद जुटे लोगों ने घायलों को सीएचसी नाथनगर में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की हालत गंभीर बताकर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


 बस्ती जिले के लालगंज क्षेत्र के शंकरपुर निवासी महेंद्र यादव पुत्र रामसजन, पन्नेलाल पुत्र नंदलाल और बजरंगी पुत्र रामनरायन बाइक से महुली क्षेत्र के सड़हरा में बारात में शामिल होने जा रहे थे। अभी वे लोग मुकुंदपुर और अलीनगर गांव के बीच स्थित पुल के पास पहुंचते ही थे। उसी समय नाथनगर की तरफ से गुजरी बाइक से आमने सामने की टक्कर हो गई।
विज्ञापन


 जिससे दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। दूसरी बाइक सवार घायल बस्ती जिले के मुंडेरवा क्षेत्र के बेहिल निवासी अरविंद पुत्र लालजी और महुली क्षेत्र के भग्गोभार निवासी रीना पत्नी राजकुमार बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद जुटे लोग पांचों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी नाथनगर पहुंचाए। जहां चिकित्सकों ने घायल महेंद्र यादव, पन्नेलाल और अरविंद की हालत गंभीर बता कर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची महुली पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed