फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   in road accident old man died

बाइक की चपेट में आया वृद्ध, मौत

Mon, 02 Jan 2017 12:04 AM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Mon, 02 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
 in road accident  old man died
खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग पर बखिरा क्षेत्र के ढोढ़या चौराहे के पास रविवार की शाम को एक बाइक की चपेट में आने से वृद्घ की मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बाइक के साथ युवक को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


बखिरा क्षेत्र के सजौली गांव निवासी 65 वर्षीय रामजी गोस्वामी रविवार की शाम सात बजे के करीब पैदल ही ढोढ़या चौराहे पर किसी काम से जा रहे थे। वह ढोढ़या चौराहे पर पहुंचे ही थे। उसी दौरान मेंहदावल की ओर से गुजरी तेज गति के एक बाइक सवार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह घायल होकर तड़फने लगे। उसी बीच आसपास के लोगों के साथ बखिरा में तैनात एसआई प्रदीप सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल को सीएचसी मेंहदावल भेजवाया, जहां देखते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


 एसओ अनिल सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाले युवक को बाइक के साथ पकड़ लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर हादसे में वृद्ध की मौत की खबर पर उसके परिजन और गांव के लोग पहुंच गए। पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed