फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   farmer crushed under truck

ट्रक से कुचल कर किसान की मौत

Fri, 13 Apr 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 Apr 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
farmer crushed under truck
मेंहदावल थाना क्षेत्र के सांड़ेंखुर्द में बीएमसीटी मार्ग पर हादसे के बाद सीएचसी मेंहदावल पर विलखते परिजन । - फोटो : अमर उजाला
मेंहदावल। क्षेत्र के बीएमसिटी मार्ग पर शुक्रवार को सांड़ेखुर्द गांव के पास ट्रक के कुचल देने से एक किसान की मौत हो गई। घटना के बाद तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर कुछ दूर आगे पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में और ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


सांडेखुर्द निवासी मोहन ने बताया कि उनके 45 वर्षीय पिता राममूरत शुक्रवार की सुबह गेहूं की मड़ाई के लिए कंबाइन की तलाश में जा रहे थे। गांव के पास बीएमसिटी मार्ग पर पहुंचे ही थे कि करमैनी की तरफ से तेज गति से आए ट्रक ने पीछे से राममूरत को कुचल दिया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों की सूचना पर परिजन और गांव के लोग पहुंच गए। राममूरत बुरी तरह से घायल हो गए थे। उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल ले जाया गया, जहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत होने की खबर जैसे लोगों को हुई, वैसे ही सीएचसी पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नात-रिश्तेदारों के अलावा गांव के लोग पहुंच गए। पत्नी शीला का रो-रोकर बुरा हाल था। बेसुध मां को संभालने की बेटा कोशिश कर रहा था। पिता की मौत से मोहन और उसके तीन भाइयों सुनील, राजन व अनिल पर मुसीबतोंका पहाड़ टूट पड़ा है। सीएचसी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed