फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   death in suspicious circumstances in santkabirnagar

रहस्मयहाल में घायल किशोर की मौत

Fri, 13 Apr 2018 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 Apr 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
death in suspicious circumstances in santkabirnagar
मेंहदावल थाना क्षेत्र के परसा पांडेय गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मेंहदावल। क्षेत्र के परसा पांडेय में गुरुवार की रात संदिग्ध हाल में घायल हुए किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को सूचना पर शव लेने पहुंची पुलिस को चार घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में परिजनों ने बाइक चलाते समय पुल से टकर जाने से घायल हुए किशोर की उपचार के दौरान मौत होने की जानकारी पुलिस को दी। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।  
विज्ञापन


 परसा पांडेय गांव निवासी 17 वर्षीय मोहम्मद आरिफ पुत्र मुस्तकीम गुरुवार की रात घायलावस्था में सीएचसी मेंहदावल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी रेफर होने के बाद परिजन गोरखपुर के निजी अस्पताल ले गए, जहां से बाद में लखनऊ ले जाते समय रास्ते में फैजाबाद के निकट उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो किसी ने पुलिस को कंबाइन की चपेट में आने से मौत की सूचना दे दी। थानाध्यक्ष गौरव सिंह सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। आरिफ के भाई व परिवार के लोग पुल से बाइक टकरा जाने से घायल आरिफ की उपचार के दौरान मौत होना बता कर शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। बाद में सीओ हौसला प्रसाद भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे गांव में चर्चा है कि कंबाइन मशीन आरिफ के भाई की है। वह रात में परसा पांडेय व भैसामाफी के बीच सीवान में गेहूं काटते समय खाना पहुंचाने गया था। उसी दौरान कंबाइन की चपेट में आकर घायल हो गया। बाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

जबकि थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि कंबाइन मशीन की चपेट में आने से परसा पांडेय निवासी मोहम्मद आरिफ की मौत की सूचना मिली थी, लेकिन किशोर के परिजनों ने घटना से इंकार करते हुए बाइक दुर्घटना में उसके घायल होने व उपचार के दौरान मौत होने की जानकारी दी।


परिजन शव को पीएम कराने को देने के लिए तैयार नही थे और  न ही कोई कार्रवाई चाहते थे। मृतक के बडे़ भाई ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है। उसी के आधार पर पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed