फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cdo sealed bsa office

गड़बड़ी की आशंका में बीएसए दफ्तर सील

Sun, 03 Jun 2018 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
cdo sealed bsa office
बीएसए कार्यालय को सील करवाते सीडीओ हाकिम सिंह और एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। स्थानांतरण और रिलीव होने के बावजूद बाहर ले जाकर फाइलें निस्तारित करने की सूचना पर  रविवार को प्रशासन ने बीएसए कार्यालय सील कर दिया। अब सोमवार को फाइलों की सूची बनाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन

सीडीओ हाकिम सिंह की अगुवाई में एसडीएम सदर उमेश चंद निगम, पीडी प्रमोद यादव के साथ पुलिस फोर्स बीएसए कार्यालय पर पहुंच गई। बीएसए कार्यालय पर ताला लगा था।
विज्ञापन


एसडीएम ने फोन पर बीएसए से कार्यालय की चाबी मांगी तो उन्होंने बताया कि चाबी उनके पास नहीं, ऑफिस के कर्मचारी के पास है। एसडीएम ने कर्मचारी का फोन लगाया तो नंबर बंद मिला। सीडीओ हाकिम सिंह ने बताया कि कार्यालय की चाबी नहीं मिली तो होमगार्ड दीवार फांद कर परिसर में पहुंचे। कार्यालय के मुख्य द्वार को पूरी तरह सील कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि बीएसए माया सिंह का तबादला 31 मई को ही हो गया है। उन्हें रिलीव भी कर दिया गया है, पर वह अनियमित तरीके से अभी तक कार्यालय में कार्य कर रही हैं। बताया कि डीएम को सूचना मिली थी कि कुछ फाइलों को बाहर ले जाकर अनियमित तरीके से उसका निस्तारण किया जा रहा है। उनके निर्देश पर बीएसए कार्यालय को सील किया गया है। इसके साथ ही सोमवार को कार्यालय में जो भी फाइलें हैं, पूरी पड़ताल कर सूूची बनाई जाएगी।


यह भी देखा जाएगा कि कौन सी फाइल बाहर है। कार्यालय में मौजूद फाइलों की सूची के बाद अगर बाहर से कोई फाइल आती है तो यह पूरी तरह से अनियमितता मानी जाएगी और बीएसए और उनके कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मामला शासन के भी संज्ञान में आ चुका है। वहां से दिशा निर्देश जारी हुआ है कि बीएसए कार्यालय की निगरानी की जाए और जरूरत के हिसाब से ठोस कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed