फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Beaten by military outpost incharge

फौजी ने चौकी इंचार्ज को पीटा

Wed, 04 May 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Wed, 04 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Beaten by military outpost incharge
मारपीट - फोटो : amarujala
 धनघटा क्षेत्र के बहराडाडी गांव में मंगलवार की रात गोली चलने की सूचना पर जांच करने पहुंचे चौकी इंचार्ज जगदीशपुर को उसी गांव के निवासी एक फौजी ने मारपीट दिया। बाद में सीओ और एसओ मौके पर गए पहुंच गए। चौकी इंचार्ज की पिटाई करने वाले फौजी को पुलिस ने छापेमारी करके पकड़ लिया। बुधवार को पुलिस ने फौजी के खिलाफ  केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

मंगलवार की शाम बहराडाडी गांव से बारात निकल रही थी। बारात देखने पहुंचे दो युवकों में पूर्व में हुए विवाद को लेकर मारपीट शुरू हो गई। उसी दौरान एक युवक ने फायर कर दिया। इससे बारात जा रहे रिस्तेदारी में आए एक युवक को गोली लग गई और घायल हो गया। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो सबसे पहले जगदीशपुर चौकी के इंचार्ज राजेश गुप्ता अपने दो सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। वह घटना को लेकर गांव वालों से पूछताछ कर रहे थे। उसी बीच छुट्टी पर आए फौजी रविंद्र यादव उर्फ पप्पू यादव वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

दरोगा ने जैसे ही पूछताछ शुरू की, वैसे ही वह उलझ गया। फौजी ने चौकी इंचार्ज की पिटाई कर दी। खबर मिलते ही एसओ आर डी मौर्य और सीओ वीरेंद्र श्रीवास्तव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और फौजी के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिए। एसओ आर डी मौर्य ने बताया कि चौकी इंचार्ज  राजेश गुप्ता मामले की जांच करने गए थे। जहां पर बहराडाड़ी गांव का निवासी एवं आसाम में तैनात आर्मी का जवान रवींद्र यादव चौकी इंचार्ज से पहले उलझ गया और बाद में मारपीट कर लिया। आगे बताया पीड़ित दरोगा की तहरीर पर फौजी रविंद्र यादव उर्फ पप्पू पुत्र अलोपीनाथ यादव के खिलाफ गाली गलौज देने मारने- पीटने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया। एसपी की तरफ से आरोपी फौजी के उच्चाधिकारियों को भी घटना में संबंध में रिपोर्ट भेजवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed