फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   beat labour

गन्ना तौल केंद्र पर श्रमिकों को पीटा

Mon, 05 Feb 2018 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 05 Feb 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
beat labour
गन्ना तौल केंद्र खेवसिया पर जलाया गया छप्पर। - फोटो : अमर उजाला
रोसया। गन्ना क्रय केंद्र खेवसिया में रविवार की रात रंगदारी न देने पर दबंगों ने श्रमिकों को मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान ही तौल केंद्र पर बने छप्पर में आग लगा दिया। आरोपियों ने जाते समय एक श्रमिक से 690 रुपये भी छीन लिया। इस घटना से तौल केंद्र के कर्मचारी सहमे हुए हैं। सोमवार को मारपीट की इस घटना में घायल श्रमिक प्रेमपाल ने पुलिस चौकी पौली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में पिरहिया थाना दुरिया जिला पीलीभीत निवासी श्रमिक प्रेमपाल ने कहा है कि बस्ती जिले के रुधौली सुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र खेवसिया में खुला है। यहां वह ट्रक पर गन्ना लादने का कार्य करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि रविवार की रात जब वह अन्य श्रमिकों के साथ ट्रक पर गन्ना लाद रहे थे, उसी दौरान बगल के गांव पड़रिया में रहने वाले छह-सात की संख्या में लोग केंद्र पर पहुंच गए। आरोप है कि क्रय केंद्र पहुंचे लोग मजदूरों से रुपये की मांग करने लगे। रकम देने में असमर्थता जताने पर आरोपियों ने प्रेमपाल और कुछ अन्य मजदूरों को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

मारपीट के दौरान ही आरोपियों ने केंद्र पर तैनात कांटा बाबू के बैठने के लिए डाले गए छप्पर में आग लगा दिया और प्रेमपाल की जेब में रखे 690 रुपये जबरिया निकाल कर भाग गए। मारपीट की घटना के बाद प्रेमपाल पौली पुलिस चौकी पहुंचे और चौकी इंचार्ज को पूरे मामले की जानकारी दी। चौकी इंचार्ज सुभाष मौर्या ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed