{"_id":"6adbb6658c19cc7ea3061c27","slug":"corruption-in-the-municipal-corporation-second-employee-in-25-days-arrested-for-taking-a-bribe-outside-the-collection-office-karnal-news-c-18-knl1018-1018654-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: निगम में भ्रष्टाचार... 25 दिन में दूसरा कर्मचारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: निगम में भ्रष्टाचार... 25 दिन में दूसरा कर्मचारी गिरफ्तार
विज्ञापन
.रिश्वत लेते पकड़े गए आरोपी को लेकर जाती विजिलेंस की टीम संवाद
करनाल। नगर निगम में भ्रष्टाचार अब खुलकर सामने आने लगा है। काम कराने के बदले रिश्वत लेने के आरोप में 25 दिन के भीतर निगम के दूसरे कर्मचारी की गिरफ्तारी ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खास बात यह है कि दोनों मामलों में कथित लेनदेन निगम कार्यालय के बजाय बाहर हुआ।
29 सितंबर को टैक्स शाखा का क्लर्क गौरव नए बस अड्डा परिसर में पांच हजार रुपये लेते पकड़ा गया था, जबकि शुक्रवार को सेक्रेटरी शाखा का सहायक राम सिंह लघु सचिवालय में तहसील कार्यालय के बाहर 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार हुआ। दोनों मामलों में एसीबी ने शिकायत के आधार पर जाल बिछाकर कार्रवाई की। दोनों मामलों में काम अलग-अलग थे लेकिन आरोपों का तरीका मिलता-जुलता रहा।
पहले मामले में प्रॉपर्टी आईडी में श्रेणी संबंधी सुधार के बदले पांच हजार रुपये मांगने का आरोप लगा। शिकायतकर्ता कुलदीप कई दिनों से काम के लिए चक्कर लगा रहा था। एसीबी ने क्लर्क गौरव को नए बस अड्डा परिसर में रुपये लेते पकड़ लिया।