फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused murdered Sonu for following a young woman; two arrested, a minor taken into custody.

Ghaziabad News: युवती का पीछा करने पर आरोपियों ने की थी सोनू की हत्या, दो गिरफ्तार, नाबालिग अभिरक्षा में

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Accused murdered Sonu for following a young woman; two arrested, a minor taken into custody.
लोनी। सोनू की हत्या में गिरफ्तार दो आरोपी। संवाद
लोनी (गाजियाबाद)। बंथला-चिरौड़ी मार्ग पर हुए सोनू हत्याकांड में पुलिस ने शुक्रवार को खड़खड़ी अंडरपास के रास्ते से दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की है। आरोपियों से पुलिस ने बिना नंबर की बाइक और तमंचा आदि बरामद कर अदालत के समक्ष पेश किया है। हत्यारोपियों ने पुलिस के समक्ष कबूल किया है कि सोनू उनके मित्र की बहन का पीछा करता था। इस वजह से उसकी हत्या की।
विज्ञापन

एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि 23 अक्तूबर की देर रात को बंथला-चिरौड़ी मार्ग पर गोली मारकर चिरौड़ी निवासी सोनू (22) की हत्या कर दी गई थी। उसे शोएब ने फोन करके बुलाया था। सोनू के भाई मोइन की तहरीर पर लोनी पुलिस ने सलमान, शोएब और आजिम के अलावा एक नाबालिग के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने शुक्रवार रात को सर्विलांस और मैनुअल इनपुट की मदद से सलमान और शोएब निवासी चिरौड़ी को गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया है। एसीपी ने बताया कि हत्यारोपी सलमान ने बताया कि उसके मित्र की बहन का कॉलेज आते-जाते समय सोनू पीछा करता था। उसे कई बार समझाया भी था, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। उसे शोएब ने कॉल करके चाउमीन की ठेली के पास बुलाकर भी समझाया था। इसके बावजूद वह नहीं माना तो हत्या कर दी है। पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी आजिम अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए भी टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन


हत्या से पहले की थी खरीदारी
पुलिस पूछताछ में सलमान ने बताया कि सोनू को समझाया गया। इससे कुछ दिन पहले भी सोनू को समझाया और नहीं मानने पर उससे झगड़ा हो गया था। इसके बाद हत्या की साजिश रची। सलमान और आजिम के अलावा नाबालिग ने लोनी से नए कपड़े, जूते व चेहरा छिपाने के लिए अंगोछा खरीदा। सलमान ने उसे बाइक चलाने को कहा और वह दोनों पीछे बैठ गए और वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनी। सोनू की हत्या में गिरफ्तार दो आरोपी। संवाद

लोनी। सोनू की हत्या में गिरफ्तार दो आरोपी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed