फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sisters-in-law beaten for opposing takeover of a plot

Budaun News: प्लॉट पर कब्जे का विरोध करने पर देवरानी-जेठानी को पीटा

Sun, 25 Oct 2026 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Sisters-in-law beaten for opposing takeover of a plot
बिल्सी। मोहल्ला संख्या आठ में दो प्लॉटों पर कब्जा करने और निर्माण कराने का विरोध करने पर महिला और उसकी जेठानी के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव पुसगवां निवासी पूनम पत्नी सुनील कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उन्होंने अपनी जेठानी मीना के साथ 21 नवंबर 2011 को मोहल्ला नंबर आठ में शरद कुमार जैन निवासी मोहल्ला नंबर छह से 97.20 वर्ग गज के दो बराबर-बराबर प्लॉट खरीदे थे। दोनों प्लॉटों की नींव भरवाने के बाद वे खाली पड़े थे।
विज्ञापन

आरोप है कि 30 जुलाई को उन्हें प्लॉटों पर कब्जा कर निर्माण कराए जाने की सूचना मिली। वह जेठानी के साथ मौके पर पहुंचीं तो अवधेश लड्डा निवासी बिल्सी निर्माण करा रहा था। विरोध पर उसने प्लॉट अपना बताया। पूनम के अनुसार, बैनामे दिखाने के बावजूद आरोपी ने उनकी नहीं मानी और विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने पहले भी पुलिस से शिकायत की थी, जिसके बाद निर्माण कार्य रुकवाया, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सीओ के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इधर, सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि उक्त मामले में कोतवाली बिल्सी में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed