फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›      Ambedkar's statue damaged

डाॅ. अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त

Thu, 23 Feb 2017 12:09 AM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Thu, 23 Feb 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
   Ambedkar's statue damaged
जिगिना गांव में स्थित बाबा साहेब की मूर्ति को अज्ञात लोगो ने क्षतिग्रस्त कर दिया । - फोटो : अमर उजाला
जिगिना गांव में स्थापित बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की मूर्ति को मंगलवार रात कुछ अराजक लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दी। इससे नाराज लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। लोगों की मांग थी कि आरोपियों को चिह्नित कर पुलिस कार्रवाई करे। खबर पर कांटे चौकी इंचार्ज रामभवन यादव भी मौके पर पहुंच गए और गांव लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


राजेंद्र कुमार, राजकुमार, पूर्णवासी, रामदरश, राम कृपाल, मोहम्मद हकीक, रंगराजन आदि ने बताया की दस फरवरी 2009 को सार्वजनिक जमीन में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित हुई थी। 19 फरवरी की रात में भी अज्ञात लोगों द्वारा ईंट-पत्थर मूर्ति पर फेंका गया था, लेकिन मूर्ति क्षतिग्रस्त नहीं हुई। मंगलवार रात में दुबारा अराजक तत्वों ने फिर मूर्ति को तोड़ने की कोशिश की गई। जिसमें मूर्ति की दाएं हाथ की अंगुली टूट गई, जबकि कोट और गले पर क्रेक होने के निशान हैं। 
विज्ञापन


लोगों का आरोप है करीब एक साल पहले भी मूर्ति क्षतिग्रस्त की गई। गांव के लोगों ने दुबारा निर्माण करवा दिया था, लेकिन बार- बार मूर्ति तोड़ने से परेशान होकर प्रदर्शन करने की नौबत आ गई। गांव वालों ने अराजक तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की मांग। कांटे चौकी इंचार्ज रामभवन ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वैसे अराजक तत्व को चिह्नित किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान अरुण कुमार,राम सेवक, सुभावती, बाके , मोतीलाल, माया देवी, मोती लाल, विद्रावत, रजवंती देवी आदि मौजूद रही ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed