फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   agitation against liquor shop

शराब की दुकान हटाने के लिए महुआरी में प्रदर्शन

Tue, 13 Mar 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
agitation against liquor shop
दुधारा थाना क्षेत्र के महुआरी में शराब की दुकान हटाने के गांव वालों ने प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
बाघनगर। दुधारा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत महुआरी में आबादी, परिषदीय व निजी स्कूल व मस्जिद, ईदगाह के करीब ही शराब की दुकान खल जाने से गांव वालों में काफी नाराजगी है। आबकारी विभाग के अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने से भड़के गांववालों ने मंगलवार को ग्राम प्रधान मोहम्मद शफीक उर्फ बबलू के नेतृत्व में गांव के चौराहे पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


गांव वालों ने चेतावनी दी कि जल्द ही दुकान न हटाई गई, तो डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। ग्राम प्रधान मोहम्मद शफीक उर्फ बब्लू ने कहा कि महुआरी गांव के आबादी से सटे गांव के उत्तर पश्चिम की ओर देसी शराब की दुकान है। शराब की दुकान से 50 मीटर की दूरी पर मस्जिद व ईदगाह है।
विज्ञापन


शराब की दुकान के पीछे 100 मीटर की दूरी पर परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल, शिव मंदिर, एनएनएम सेंटर और रविदास मंदिर है। इन जगहों पर जाने वाले रास्ते पर कुछ लोग शराब पीते रहते हैं। शाम को तो पूरा रास्ता बंद हो जाता है। गांव की महिलाओं, बच्चों और खास तौर से छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शराब पीकर कर आए दिन लोग सड़क पर धमाचौकड़ी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अराजक तत्व छात्राओं पर छींटाकशी भी कराते रहते हैं। इससे अराजकता का माहौल बन जाता है। छात्राओं व लोगों ने डीएम से शराब की दुकान कस्बे से दूर किए जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में सलमान अहमद, अबरार अहमद, राम शंकर, सऊद अहमद, इंद्रजीत, अनीता देवी, राम लौट उर्फ गामा यादव, अब्दुल कलाम, प्रेम कुमार, राम गनेश, आस मोहम्मद, विकास कुमार आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed