फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Cyclist dies after being hit by a bike

Ambedkar Nagar News: साइकिल सवार युवक की बाइक की टक्कर से मौत

Thu, 27 Aug 2026 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Cyclist dies after being hit by a bike
बसखारी (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र में एनएच-233 पर मोतिगरपुर के निकट बृहस्पतिवार शाम बाइक की टक्कर से साइकिल सवार सलेमपुर निवासी राम सुरेश (45) की मौत हो गई। राम सुरेश शाम करीब 6:30 बजे बसखारी बाजार से साइकिल से घर लौट रहे थे। मोतिगरपुर के निकट सामने से आए बाइक सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी बसखारी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed