फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accidental death of wife, husband critically

हादसे में पत्नी की मौत,पति गंभीर

Sun, 17 Apr 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sun, 17 Apr 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Accidental death of wife, husband critically
वाहन की टक्कर से घायल । - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को सरैया बाईपास के निकट एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार दंपति को टक्कर मार दिया। इससे साइकिल पर पीछे बैठी पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटी भीड़ ने एंबुलेंस से घायल पति को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने घायल पति का प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के छांछापार गांव निवासी 45 वर्षीय बाबूलाल शर्मा के भतीजे की रविवार को गोरखपुर जिले में बारात जानी थी। बाबूलाल अपनी पत्नी सुशीला के साथ साइकिल से खलीलाबाद सामान खरीदने जा रहे थे। दंपति राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरैया बाईपास के निकट पहुंचे ही थे। उसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने दंपति को टक्कर मार दिया। इसमें दंपति बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए। लोगों ने एंबुलेंस से घायल दंपति को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां देखते ही डॉक्टरों ने सुशीला को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद बाबूलाल शर्मा की हालत नाजुक बताते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इधर घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने  नवीन मंडी में खड़ी की गई एक लग्जरी गाड़ी को कब्जे में लिया। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। पीड़ित परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


मातम में डूब गई शादी की खुशियां
 हादसे में पत्नी की मौत और पति के घायल होने की खबर मिलते ही छांछापार गांव में मातम का माहौल कायम हो गया। पीड़ित के घर शादी की चल रही तैयारी की खुशियों में विघ्न पड़ गया। घटना से पीड़ित परिजन दहल गए और नाते रिश्तेदारों की भी आंखें नम हो गई। हर किसी की जुबान पर सिर्फ यहीं था कि जेठ के बेटे की बारात जाने से पहले ही सुशीला की हुई मौत ने सभी को झकझोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छांछापार गांव निवासी बाबूलाल शर्मा के बड़े भाई रज्जन शर्मा के बेटे अजीत की रविवार को शादी होनी है। गोरखपुर के ढोढया में उसकी बारात जाने की तैयारियां घर पर चल रही थी। इधर सामान खरीदने के लिए खलीलाबाद जाते समय बाबू लाल हादसे में घायल हो गए और उनकी पत्नी सुशीला की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल हुए बाबूलाल मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे है। पोस्टमार्टम हाउस पर आए रज्जन शर्मा और उनके परिवार के लोग बदहवाश थे। बेटी की शादी की तैयारियां मातम में डूब गई। हर किसी के चेहरे गमगीन थे। मां की मौत पर सुशीला की तीनो बेटिया और इकलौता बेटा बिलख रहा था। लोग यहीं बता रहे थे कि सुशीला की दो बेटियों की शादी हो गई है। एक बेटा और एक बेटी अभी छोटे है। गांव और रिश्तेदारी के लोग घटना से हतप्रभ थे। सभी यहीं कह रहे थे कि घर में चल रही बारात जाने की तैयारियां मातम में बदल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed