फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   खुखबरी

खुखबरी

Fri, 01 Feb 2019 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
खुखबरी
सुसज्जित होंगे कस्तूरबा विद्यालय, मिला बजट
विज्ञापन

प्रत्येक कस्तूरबा विद्यालय को मिला नौ लाख रुपये
जिले के छह कस्तूरबा विद्यालयों की सुुधरेगी दशा
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों को सुसज्जित करने के लिए केंद्र सरकार ने बजट जारी कर दिया है। प्रत्येक कस्तूरबा विद्यालय में करीब नौ लाख रुपये खर्च कर फर्नीचर, लाइब्रेरी समेत अन्य जरूरतों को पूरा किया जाएगा। शौचालय समेत बिल्डिंग की मरम्मत के लिए भी धन मिला है। इन आवासीय विद्यालयों में इस बार छात्राओं के लिए डाइनिंग टेबल का इंतजाम कराया जाएगा।
जिले में सात कस्तूूरबा विद्यालय है। टसमें सेमरियावां, बघौली, मेंहदावल, खलीलाबाद, सांथा, नाथनगर, हैंसर शामिल है। यहां पर बने भवन काफी जर्जर हो चुके हैं। शौचालयों के सेफ्टी टैंक ैळ हालात भी काफी खराब है। छात्राओं को जमीन पर बैठकर भोजन करना पड़ता है। छात्राओं और अध्यापिकाओं के विश्राम के लिए खरीदे गए तख्त भी टूट चुके हैं। किताबें भी नहीं है। इसकी शिकायत कई बार शासन में पहुंची। इसे सरकार ने संज्ञान में लेते हुए बजट जारी किया है। इस बजट में कस्तूरबा विद्यालयों में सेफ्टी टैंक के निर्माण के लिए दो लाख, फर्नीचर खरीद के लिए तीन लाख, किताबों की खरीद के लिए एक लाख, बेड की खरीदारी के लिए एक लाख 12 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं। शासन ने निर्देेश दिए हैं कि जो सामग्री सही हैं, उसकी खरीदारी न की जाए। आवश्यकता के अनुसार ही मरम्मत कराया जाए। समस्त सामानों की खरीदारी के लिए डीएम की अध्यक्षता में समिति गठित की जाए। इसमें बीएसए, जिला सूचना अधिकारी, एएओ सर्वशिक्षा अभियान और एक वरिष्ठ शिक्षक को सदस्य के रूप में रखा जाएगा। राज्य परियोजना निदेशक डॉ. वेदपति मिश्र ने जल्द सामानों की खरीदारी और सेफ्टी टैंक के निर्माण कराकर इसकी सूचना देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सामानों की खरीदारी के लिए समिति की होगी बैठक
बीएसए सत्येंद्र कुुमार सिंह ने बताया कि परियोजना कार्यालय से कस्तूरबा विद्यालयों के लिए बजट जारी किया गया है। बजट से सेफ्टी टैंक का निर्माण समेत अन्य सामानों की खरीदारी होनी है। डीएम की अध्यक्षता में जल्द ही समिति की बैठक बुलाकर सामानों की खरीदारी की कार्रवाई शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed