फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   56000 stolen

व्यापारी के 56,000 रुपये उड़ाए

Wed, 05 Apr 2017 11:24 PM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar Updated Wed, 05 Apr 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के बरदहिया बाजार से एक कपड़ा व्यापारी का 56,000 रुपये और जरूरी कागजात रखा बैग चोर उड़ा ले गए। पुलिस इस मामले में बुधवार को अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू की। घटना रविवार की है। बुधवार को व्यापारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


फैजाबाद जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कटरा गोसाईगंज निवासी प्रमोद कुमार गुप्ता पुत्र प्रेम कुमार गुप्ता कपड़े का व्यवसाय करते हैं। खलीलाबाद शहर के बरदहिया बाजार में वह अपनी दुकान लगाते हैं। रविवार को वह बरदहिया बाजार में दुकान लगाए थे। दुकान के बगल में बैग रखे थे। उसी दौरान चोर उनका बैग उड़ा ले गए। व्यापारी प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि बैग में 56,000 रुपये नकदी, एसबीआई का बैंक पासबुक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का चेक बुक, कैश मेमो, बिल, आधार कार्ड, कपड़ा, डायरी और पर्स में 300 रुपये था, जिसे चोर चुरा ले गए। बैग गायब होने पर अपने स्तर पर उन्होंने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। कोतवाल कमला यादव ने बताया कि व्यापारी प्रमोद कुमार गुप्ता की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed