{"_id":"5bd2107abdec2269b4445337","slug":"51540493434-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सभासद गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सभासद गिरफ्तार
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन अक्तूबर को अवैध कब्जा हटवाने पर हुआ था बवाल
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। शहर की मीट मंडी से अवैध कब्जा हटवाने को लेकर हुए बवाल के मामले में कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम पूर्व सभासद असलम खान को गिरफ्तार कर लिया। पूर्व सभासद पर आगजनी, सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य मामलों में केस दर्ज था।
कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तीन अक्तूबर को खलीलाबाद के मोतीनगर मोहल्ल स्थित मीट मंडी से दुकान हटवाने को लेकर बवाल हुआ था। जिसके बाद भीड़ ने दुकानों में आग लगा दी थी। पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। इस मामले में पूर्व सभासद समेत कई लोगों पर आगजनी, सरकार कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ था। इसी मामले में मोतीनगर वार्ड के पूर्व सभासद असलम खान को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें जेल भेजा जाएगा। पूर्व सभासद की गिरफ्तारी की सूचना पर कोतवाली में उनके शुभचिंतक जुट गए। वही इस मामले में अन्य आरोपी बनाए गए लोग पूर्व सभासद की गिरफ्तारी से भयभीत हैं।