{"_id":"5b8980e542c79246361b239a","slug":"51535738085-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर में गंभीर चोट लगने से हुई थी सुभावती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिर में गंभीर चोट लगने से हुई थी सुभावती की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
रोते बिखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर। बिड़हर घाट पुलिस चौकी के नजदीक चार दिन पहले मिले महिला के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में गंभीर चोट लगना बताया गया है। रिपोर्ट के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की मौत हादसे के चलते हुई होगी।
बीते 28 अगस्त की सुबह चपरा पूर्वी गांव के खालेपुरवा टोला निवासी 50 वर्षीया सुभावती पत्नी रामपाल का शव सडक़ के किनारे मिला था। सुभावती अपने परिवार वालों के साथ बिडहर घाट पर रहकर चाय की दुकान चलाती थी।
परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए गांव के दो लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किए जाने की मांग की थी। हालांकि पुलिस ने घटना स्थल पर शव की स्थिति और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद केस दर्ज नहीं किया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
धनघटा एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुभावती की मौत का कारण सिर में गंभीर चोट लगना बताया गया है। जो किसी वाहन के टक्कर से प्रतीत होता है। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सुभावती की मौत की वजह दुर्घटना मानी गई है। इसलिए मामले में अज्ञात वाहन चालक खिलाफ केस दर्ज किया गया है।