फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   22 booked in rampage

मारपीट के मामले में 22 लोगों पर केस दर्ज

Mon, 09 Jul 2018 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 09 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
22 booked in rampage
मारपीट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
धनघटा। महुली क्षेत्र के बनकटिया में रविवार को जमीन संबंधी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ सोमवार को केस दर्ज किया है। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों से पांच लोगों को चोटें आई थी। पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बनकटिया निवासी हरिश्चंद्र पांडेय पुत्र सजनलाल ने तहरीर में आरोप लगाया कि गांव निवासी विद्यासागर, जयंती पांडेय, मिथिलेश पुत्रगण  रामकृपाल, जयशंकर, अभयशंकर, ऋषिकेश पुत्रगण जयंती, राहुल पुत्र जयशंकर,  इंद्रेश, भीमशंकर, धीरज, ओंकार, नरसिंह,  रविशंकर, और रामशुभ चौबे तथा ग्राम केकरहा थाना धनघटा निवासी ध्रुप पांडेय पुत्र सूर्य नरायन सहित 17 लोग जबरिया मिट्टी पाट रहे थे।
विज्ञापन


विरोध करने पर लाठी-डंडा, और असलहे लहराते हुए हमला बोल दिया। उसकी पत्नी सीमा और पुत्र आशुतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ बलवा,मारपीट और लूट का केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरे पक्ष से मिथिलेश कुमार पांडेय पुत्र रामकृपाल ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि जबरियां उसकी जमीन पर कब्जा करने के प्रयास का विरोध करने पर गांव निवासी हरिश्चंद्र पांडेय, विजय शंकर,  हरिमोहन  उर्फ डायमंड,  आशुतोष एवं शशिभूषण ने लाठी-डंडे और भाला से हमला कर दिया।


पुलिस ने सभी के खिलाफ बलवा मारपीट का केस दर्ज किया है। प्रभारी एसओ मनोज राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed