फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Sun, 10 Feb 2019 10:38 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 10 Feb 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
पोस्टमार्टम हाउस पर गमगीन खड़़े मृतक जितेंद्र के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के अजूूबीनगर में शनिवार रात एक युवक की करंट से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक बस्ती जनपद का रहने वाला था और खलीलाबाद में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था। युवक के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बस्ती जिले के नगर बाजार निवासी जितेंद्र पुत्र पूूर्णमासी की शादी खलीलाबाद के अजूबीनगर निवासी संजू देवी के साथ पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी। जितेंद्र खलीलाबाद में किराए का मकान लेकर रहता था और ठेले पर फल बेचता था। जितेंद्र की पत्नी संजू ने बताया कि शनिवार रात वह घर पर आए और छत पर चढ़े थे, उसी दौरान करंट की चपेट में आ गए। उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं जितेंद्र के पिता पूर्णमासी ने बताया कि शादी के बाद से ही बेटा ससुराल में रहता था। उसकी पत्नी से विवाद हुआ था। उसके बेटे की हत्या की गई है। बेटे के सिर पर गहरा घाव है। पूर्णमासी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम हाउस पर जितेंद्र के घर के लोग और ससुराली मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed