{"_id":"5b536f8a4f1c1b27618b6196","slug":"21532194698-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के आराेपी पर एनएसए लगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप के आराेपी पर एनएसए लगा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
rape
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र में दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी युवक के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित किशोरी के परिजनों को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।
एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 मई को रात को अनुसूचित जाति की दृष्टिहीन (दिव्यांग) 14 वर्षीय किशोरी का हाथ पांव बांधकर तथा मुंह में कपड़ा डालकर युवक ने बलात्कार किया था।
इससे नाराज ग्रामीणों ने थाने पर प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। घटना के बाद गांव में तनाव था। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया था। रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
मामले की विवेचना सीओ धनघटा अशोक कुमार मिश्र कर रहे हैं। घटना की गंभीरता को देेखते हुए एसपी के निर्देश पर आरोपी युवक साहेबराम यादव के विरुद्ध रासुका की कार्रवाई के लिए डीएम के समक्ष पत्रावली प्रस्तुत की गई। डीएम ने आरोपी के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की है।