फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   कुंभ स्नान करने गए चार लोग हादसे में घायल

कुंभ स्नान करने गए चार लोग हादसे में घायल

Tue, 05 Feb 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
कुंभ स्नान करने गए चार लोग हादसे में घायल
जौनपुर में हुए हादसे में जिले के चार श्रद्घालु घायल
विज्ञापन

पिकअप से प्रयागराज गए थे बड़गो गांव के 15 लोग
जौनपुर जिले में पिकअप रोडवेज बस से टकरा गई

अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। धनघटा थाना क्षेत्र के बड़गो गांव से मौनी अमावस्या पर संगम स्नान के लिए प्रयागराज गए श्रद्धालुओं की पिकअप वापसी में जौनपुर में रोडवेज बस से टकरा गई। मंगलवार सुबह हुए इस हादसे की सूचना दोपहर बाद गांव के लोगों को हुई। देर शाम इस पिकअप के सवार श्रद्घालु और घायल लोग गोरखपुर पहुंचे तो गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। हादसे में पिकअप चालक समेत चार लोग घायल हुए हैं।

बड़गो गांव निवासी चंद्रजीत यादव की पिकअप से गांव के 15 लोग प्रयागराज में संगम स्नान करने गए थे। पिकअप उनके भाई सत्तू यादव चला रहे थे। मंगलवार की सुबह पिकअप जौनपुर जिले मेें हादसे का शिकार हो गई है। चंद्रजीत यादव के अनुसार गाड़ी चला रहे सत्यनारायण उर्फ सत्तू समेत चार लोग घायल हो गए हैं। दोपहर बाद हादसे की सूचना गांव वालों को मिली तो अफरा तफरी मच गई। जिनके परिवार के लोग पिकअप से प्रयागराज गए थे वे कुशल क्षेम जानने के लिए फोन नंबर डॉयल करने लगे लेकिन किसी से बात नहीं हो पा रही थी। इसके चलते शाम तक लोग परेशान रहे। इस गांव निवासी सूरज राय ने बताया कि देर शाम पिकअप सवार लोगों से बात हुई जिसमें हादसे में सत्यनारायन उर्फ सत्तू यादव , उनके पिता सूरत यादव और विद्यावती देवी पत्नी रामबृक्ष राय समेत चार लोगों के घायल होने की सूचना मिली। शेष सभी लोग सुरक्षित हैं। सूरज राय ने बताया कि पिकअप सवार व घायल लोग देर शाम गोरखपुर पहुंचे और किसी प्राइवेट अस्पताल में सभी घायलों को दोबारा जांच के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed