{"_id":"5c38e754bdec22734a6fd078","slug":"191547233108-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच गोवंशीय पशु बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच गोवंशीय पशु बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

फोटो
दुधारा पुलिस को बंजरिया मोड़ के पास मिली सफलता
अमर उजाला ब्यूरो
लोहरौली। दुधारा पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र के बंजरिया मोड़ के पास से पिकअप पर लदे पांच गोवंशीय पशु और दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
एसओ आरके गौतम ने बताया कि पच पोखरी चौकी इंचार्ज जितेंद यादव सहयोगियों के साथ गश्त पर थे। मुुखबिर से सूचना मिली कि पिकअप पर कुछ लोग गोवंशीय पशु लाद कर ले जा रहे हैं। सूचना पर बंजरिया मोड़ से पहले घेराबंदी की गई। इस दौरान बिना नंबर के पिकअप आता दिखाई दिया। पुलिस कर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। पिकअप का पीछा कर रोका गया और तलाशी ली गई तो पांच गोवंशीय पशु लदे मिले। पिकअप पर सवार इंसाफ निवासी दुर्गजोत थाना बखिरा व इशरत अली निवासी दुर्गजोत थाना बखिरा को पकड़ लिया गया। पशुओं को अमानवीय रूप से बांधा गया था।