फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused wanted for attempted murder arrested; pistol recovered.

Meerut News: हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

Tue, 08 Sep 2026 07:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Accused wanted for attempted murder arrested; pistol recovered.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त .32 बोर का पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि चार सितंबर को छुर गांव निवासी अंकित पुत्र सत्येंद्र ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही अंकित पुत्र नरेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि आरोपी ने उसके घर पर पहुंचकर गाली-गलौज की। गाली देने से मना करने पर आरोपी ने जान से मारने की नीयत से दो राउंड फायर किए और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। पुलिस टीम ने गोटका जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त .32 बोर का पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed