फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Car hits bike, youth seriously injured

Mandi News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल

Tue, 08 Sep 2026 07:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Car hits bike, youth seriously injured
पीछे से टक्कर लगने के बाद बाइक सवार बेहोश
विज्ञापन

डैहर से एम्स बिलासपुर किया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। देहवीं में फोरलेन पर बीते सोमवार को एक कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के संंबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बाइक पर बलवंत कुमार (28) निवासी ग्वाली तहसील पधर और कर्म सिंह निवासी सनेहड़ तहसील पधर सवार थे। देहवीं में फोरलेन पर पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बलवंत कुमार को मामूली चोटें आईं, जबकि बाइक चालक कर्म सिंह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर बेहोश हो गया। घायल कर्म सिंह को उपचार के लिए डैहर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। फिलहाल उसका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है। डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed