फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   नदी में डूबने से किशोर की मौत

नदी में डूबने से किशोर की मौत

Sun, 19 Aug 2018 10:49 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
नदी में डूबने से किशोर की मौत
घाघरा में चार किशोर डूबे, एक की मौत
विज्ञापन

गोताखोरों की सक्रियता से तीन की बची जान
तिघरा साधु कुटी के पास स्थित घाघरा नदी में स्नान करने गए थे किशोर
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर/लोहरैया। रविवार को तिघरा कुटी के पास घाघरा नदी में स्नान करते समय चार किशोर गहरे पानी में डूब गए। पास में मौजूद गोताखोर उन्हें बचाने के लिए पानी में उतर गए। तीन को तो सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन एक किशोर की डूबने से मौत हो गई।

लोहरैया निवासी 17 वर्षीय सुंदरम उर्फ आकाश पुत्र जीतबहादुर पांडेय, 16 वर्षीय चंदन पुत्र जयचंद मौर्य, 15 वर्षीय अनिल पुत्र रामललित शर्मा और 16 वर्षीय आदर्श पुत्र यशवंत पाठक रविवार की सुबह घर से साइकिल से घाघरा नदी में स्नान करने के लिए तिघरा साधु कुटी के पास गए थे। चारों किशोर नहाते समय गहरे पानी में डूबने लगे। अगल-बगल स्नान करने वाले लोग शोर मचाने लगे। उस समय बंधे पर मौजूद स्थानीय गोताखोर डूब रहे किशोरों को बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। गोताखोरों ने तीन किशोरों को तो बचा लिया लेकिन सुंदरम उर्फ आकाश पांडेय को नहीं बचा पाए। कुछ देर तलाश के बाद उसका शव निकाला गया। घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार वंदना पांडेय भी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही लेकिन, परिजन तैयार नहीं हुए। तहसीलदार ने शव का पंचनामा बनवाकर परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है सुंदरम उर्फ आकाश इंटमीडिएट का छात्र था। उधर, नदी में डूब रहे तीन किशोरों को अपनी जान की बाजी लगाकर बचाने वाले खोताखोरों की लोगों ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed