फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Challans issued to 20,420 vehicles for violating lane-changing rules.

Gurugram News: लेन बदलने के नियम का उल्लंघन करने पर 20,420 वाहनों के चालान

Thu, 03 Sep 2026 07:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
Challans issued to 20,420 vehicles for violating lane-changing rules.
फोटो-
विज्ञापन

- पुलिस ने चालकों पर लगाया 2.53 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने अगस्त में लेन ड्राइविंग नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 20,420 चालान किए। पुलिस ने इन चालानों के माध्यम से वाहन चालकों पर 2,53,92,000 रुपये का जुर्माना लगाया। पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत के निर्देश पर जिले की प्रमुख सड़कों, हाईवे और एक्सप्रेसवे पर नियमों का उल्लंघन करने वालों की निगरानी की गई।

पुलिस ने एक से 31 अगस्त तक दिल्ली-जयपुर हाईवे, द्वारका एक्सप्रेसवे और गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड हाईवे पर विशेष निगरानी अभियान चलाया। इस दौरान गलत लेन में वाहन चलाने और लेन बदलने के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस प्रवक्ता विकास वर्मा ने बताया कि सड़क हादसों के प्रमुख कारणों में गलत लेन में वाहन चलाना और अचानक लेन बदलना शामिल है। हाईवे और एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहनों के बीच अचानक लेन बदलने से टक्कर का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed