फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Property dealer murdered in a hail of bullets

Delhi News: ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

Thu, 03 Sep 2026 07:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
Property dealer murdered in a hail of bullets
गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुर गैंग ने ली जिम्मेदारी
विज्ञापन



दोस्त ने गली में भागकर बचाई जान, रंगदारी को लेकर हत्या की आशंका

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नरेला के बाकनेर गांव स्थित जिम के बाहर बृहस्पतिवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद कुमार (42) की हत्या कर दी। वारदात के दौरान प्रमोद के साथ मौजूद दोस्त को भी बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी, लेकिन उसने गली में भागकर अपनी जान बचाई। सोशल मीडिया पर गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुर गैंग के नाम से पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। पुलिस पोस्ट की सत्यता की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में रंगदारी को लेकर हत्या की आशंका है। पुलिस मामला दर्ज कर हमलावरों की पहचान करने में जुट गई है।
प्रमोद कुमार सोनीपत के नाहरी गांव के रहने वाले थे। परिवार में पत्नी, दो बेटे, दो भाई, बहन और बुजुर्ग मां है। वह जमीन खरीदकर उसकी प्लॉटिंग कर बेचने का काम करते थे। नरेला और नाहरी में उनके कार्यालय थे। नाहरी में मुकुल गार्डन नाम से उनका बैंक्वेट हॉल भी है। बाहरी उत्तरी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त लोकेश्वरण ने बताया कि पुलिस को सुबह सात बजे बाकनेर स्थित द जिम के पास प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की जानकारी मिली। प्रमोद के दोस्त मंजीत दहिया ने बताया कि सुबह करीब 6.42 बजे प्रमोद अपने मित्र पवन के साथ जिम पहुंचे थे। जिम से कुछ दूरी पर अपनी कार खड़ी करने के बाद दोनों पैदल जा रहे थे, तभी पीछे से आए बदमाशों ने प्रमोद पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। बताया गया कि बाइक पर तीन बदमाश पहुंचे थे, जिसमें से दो ने गोली चलाईं। उनको 12 से अधिक गोलियां लगीं। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने मौके से 15 खोखे समेत कई साक्ष्य हासिल किए हैं। पुलिस को जिम के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है, जिसमें बदमाश को प्रमोद का पीछा करते हुए देखा गया है।
विज्ञापन





प्रमोद के परिजनों की मांग, बदमाशों का हो एनकाउंटर
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से गुस्साए परिवार वालों और परिचितों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नरेला के बाकनेर गांव स्थित जिम के बाहर बृहस्पतिवार सुबह की गई प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद कुमार की हत्या के मामले में उनके बड़े भाई विनोद कुमार ने कहा कि एक ही मांग है कि हमला करने वाले बदमाशों का एनकाउंटर होना चाहिए। इससे कम उन्हें कुछ भी मंजूर नहीं है। हत्या से गुस्साए परिवार वालों और परिचितों ने मौके पर पहुंचकर नरेला-बाकनेर रोड को जाम कर दिया। उनके भाई ने आरोप लगाया कि जहां वारदात हुई है, वहां से महज तीन सौ मीटर दूर थाना है, जहां से पुलिस काफी देर से पहुंची। लोगों ने करीब तीन घंटे तक सड़क पर जाम लगाकर रखा। मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत करवाया। पुलिस की कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त लोकेश्वरण ने बताया कि प्रमोद को किसी भी गैंग से मिलने वाली धमकी की शिकायत दिल्ली के किसी थाने में दर्ज नहीं है। मामले की जांच के दौरान वह सोनीपत पुलिस से भी इस बात की जानकारी हासिल करेंगे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हत्या के पीछे रंगदारी, पुरानी रंजिश और गैंग से जुड़े अन्य संभावित एंगल से जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं।



एक बार कॉल कर दी तो पैसे देकर ही पीछा छूटेगा, नहीं तो मौत पक्की
सोशल मीडिया पर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुर गैंग की ओर से हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में लिखा गया है कि नरेला में जो प्रमोद डीलर की हत्या हुई है, उसकी जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुर लेते हैं। पोस्ट में लिखा है कि इसको कॉल किया था, लेकिन इसको लगा कि लाइसेंसी हथियार से उसकी जान बच जाएगी, तो वहम में मत रहा करो। एक बार कॉल कर दी तो पैसे देकर ही पीछा छूटेगा, नहीं तो मौत पक्की है। आगे ध्यान रखना, फोन करके भूलते नहीं हैं हम।




साल 2024 में मांगी थी पांच करोड़ की रंगदारी
पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रमोद से वर्ष 2024 में करीब 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। बताया जा रहा है कि उस समय उन्होंने करीब 1.5 करोड़ रुपये दिए भी थे। इसके बाद भी बदमाशों की तरफ से दोबारा रंगदारी की मांग किए जाने की बात सामने आ रही है। हाल में ही उन्होंने डिफेंडर गाड़ी खरीदी थी, उसके बाद एक बार फिर गैंग प्रमोद को रंगदारी के लिए परेशान करने लगे। खतरे को भांपते हुए अपने एक दोस्त की बुलेटप्रूफ कार का इस्तेमाल शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed