फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस ने किया खुलासा

Mon, 22 Oct 2018 10:20 PM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने किया खुलासा
नकली रिवाल्वर से लूट लिया था पिकअप पर लदे चूजे
विज्ञापन

फोटो
15 अक्तूबर को कांटे चौकी के पास हुई थी लूट
लूट में शामिल सात आरोपी गिरफ्तार
आठ हजार चूजे, नकली रिवाल्वर, एक कार बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में 15 अक्तूबर को कांटे चौकी के पास पिकअप पर लदे चूजे लूटने की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बदमाशों ने लाइटर वाली नकली रिवाल्वर दिखाकर पिकअप पर लदे चूजे लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में सोमवार को सात लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से आठ हजार चूजे, नकली रिवाल्वर, पांच मोबाइल, एक कार आदि बरामद किया। पुलिस ने सातों आरोपियों को जेल भेज दिया।

एसपी आकाश तोमर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 15 अक्तूबर को कांटे के पास से चूजे लूटे गए थे। इस मामले में डकैती का केस दर्ज हुआ था। स्वॉट टीम अल्फा के प्रभारी प्रदीप सिंह और खलीलाबाद कोतवाल सुधीर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले के पर्दाफाश के लिए लगाया गया था। 21 अक्तूबर की शाम को कोतवाली क्षेत्र के भुजैनी चौराहे के पास से दीपक विश्वकर्मा निवासी बरोहिया लालगंज बस्ती, शशांक उर्फ राजन पाल निवासी भरवलिया लालगंज बस्ती, दीपू सिंह उर्फ आनंद सिंह निवासी सोनखर मुंडेरवा बस्ती, अमरेश पाल उर्फ बंटी निवासी भरवलिया लालगंज बस्ती व अंकुर पांडेय निवासी मरवटिया जोगिया लालगंज बस्ती को गिरफ्तार किया। उनके पास से नकली रिवालवर, एक कार, पांच मोबाइल बरामद हुए। उनकी निशानदेही पर महुली-बनकटी मार्ग पर दक्षिण दिशा में स्थित फार्म हाउस से उस्मान शेख निवासी छितही महुली और आकाश पाल निवसी भरवलिया बस्ती को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे 8019 मुर्गी के चूजे बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपियों ने स्वीकार किया कि 15 अक्तूबर को कांटे पुलिस चौकी के पास नेशनल हाईवे पर एक पिकअप पर मुर्गी के चूजों की लूट की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों ने बताया कि वे लोग काफी समय से मुर्गी दाना तथा चूजा का आयात निर्यात करते है। वे लोग गीडा सेक्टर-13 स्थित एक फर्म के मैनेजर जीतू सिंह से मुर्गी के चूजे लेते थे। उनके फर्म के ज्यादा चूूजे मर जाने के कारण बहुत घाटा हो गया। घाटे के कारण कर्ज में डूब गए थे। इसलिए चूजों को लूटने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed