{"_id":"5d052d0f8ebc3e5fc13589bb","slug":"156062029120-khalilabad-news27","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार
Sat, 15 Jun 2019 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
दुधारा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। एटीएम बूथों पर कम पढ़े लिखे लोगों को मदद करने का झांसा देकर एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से रुपये निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर पुलिस ने गैंग के चार बदमाशों को दबोचा है। इसकी जानकारी शनिवार को एसपी आकाश तोमर ने दुधारा थाने में आयोजित समाधान दिवस में दी।
डीएम रवीश गुप्त की मौजूदगी में एसपी आकाश तोमर ने बताया कि 14 जून को स्वाट टीम प्रभारी करुणाकर पांडेय व एसओ दुधारा प्रदीप कुमार सिंह ने सेमरियावां के पास से 15-15 हजार के इनामी चार बदमाशों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान राहुल सिंह निवासी सोहरावा वीरपुर पोस्ट मल्हीपुर थाना मनकापुर गोंडा, अखिलेश उर्फ गुलशन पांडेय निवासी मछली बाजार करोध मार्ग थाना मनकापुर गोंडा, शिवा पांडेय निवासी धर्मकांटा मोहल्ला पाजी टोला थाना रामजन्म भूमि अयोध्या और अरविंद कुमार तिवारी कलेनिमा पोस्ट मल्हीपुर थाना मनकापुर गोंडा के रूप में हुई। इनके पास से 28 एटीएम कार्ड, दो असलहे, कारतूस, तीन मोबाइल, 97580 रुपये की नकदी और कार बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि उन लोगों का एक संगठित गिरोह है। वह संतकबीरनगर, गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर देवरिया, बलरामपुर, कुशीनगर आदि जनपदों में वाहनों से एटीएम की रेकी करते थे। इस दौरान भोले भाले व कम पढ़े लिखे लोगों से उनको पैसे निकालने में मदद करने का झांसा देकर उनके पीछे खड़े होकर उनका एटीएम पिन देख लेते हैं। इसके बाद धोखे से उनका एटीएम कार्ड लेकर उसी रंग का दूसरा एटीएम कार्ड पकड़ा देते थे। इसके बाद चोरी के कार्ड से दूसरी जगह जाकर आनलाइन शापिंग से रुपये निकाल लेते है।
आरोपियों ने बताया कि एक अप्रैल को बाघनगर आईसीआईसीआई बैंक एटीएम से कार्ड बदलकर 45000 रुपये निकाल लिए थे। एसपी ने बताया कि आरोपियों को दबोचने वाली पुलिस टीम को 50 हजार का इनाम दिया जाएगा।